Showing posts with label Technology news. Show all posts
Showing posts with label Technology news. Show all posts

Saturday, December 8, 2018

UP Police Result को लेकर बहुत बड़ा Scam

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2018  को लेकर कई Candidates बार-बार शिकायत कर रहे हैं कि हमारा Results क्यों नहीं दिखाया जा रहा है
जिसको लेकर लोगों ने  बहुत बड़ी धांधली की आशंका जताई है

Tuesday, November 14, 2017

7 साल में 150 रुपए को बनाया 28 करोड़, ...

रिटर्न देने के मामले में दुनिया भर के लिए अबूझ पहले बनेे बिटक्वॉइन ने एकाएक लोगों को तगड़ा झटका दिया है। हाल में इसकी कीमतों में 29 फीसदी की कमी देखी गई है। इसके चलते लोगों के लाखों रुपए डूब गए। ससे पहले यह अपने रिकॉड लेवल पर था।

ऐसी उम्मीद तो शायद ही आप करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ है और लोगों को वाकई में लाखों रिटर्न मिला है। बिटक्वॉइन मेें तकरीबन सवा 7 साल पहले जिन लोगों ने 150 रुपए निवेश किए होंगे,उनका यह निवेश इस साल सितंबर में बढ़कर 26 करोड़ रुपए हो गया।

इतने ज्यादा रिटर्न के बाद यह निवेश भारत ही नहीं,दुनिया के कई देशों के लिए पहेली बन गया। जिसे भारत सरकार भी संदेह के घेरे में देख रही है।

कुछ ही दिनों में 29 फीस दी गिरा

टेक्नोलॉजी से अपग्रेडेशन को कैंसिल करने के बाद कुछ यूजर इससे बाहर निकल आए। इसका असर यह हुआ कि बिटक्वॉइन में जबदस्त गिरावट देखी गई। 8 नवंबर को 7721 प्रति डॉलर(5 लाख रुपए) के ऊपर कारोबार करने वाली यह गुप्त मुद्रा 12 नंबबर को 6 हजार प्रति डॉलर 5617 डॉलर(3.6 लाख रुपए) पर आ गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह 62 सौ डॉलर(4 लाख रुपए)के लेवल पर बिक रहा था।

बिटक्वॉइन सितंबर में 30 फीसदी और जून-जुलाइ में 40 फीसदी गिरा था।

Wednesday, January 25, 2017

सोशल नेटवर्किंग साइट्स व्हाट्सएप और फेसबुक पर कई फ्रॉड गतिविधियां

सोशल नेटवर्किंग साइट्स व्हाट्सएप और फेसबुक पर कई फ्रॉड गतिविधियां की जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स डिजिटल इंडिया की आड़ में यूजर्स को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत हैकर्स सोशल मीडिया पर फेक मोबाइल रिचार्ज और सरकारी वेबसाइट्स के नाम के साथ पीएम मोदी की फोटो समेत लिंक्स पोस्ट कर रहे हैं। ये लिंक वायरस हैं, जिनसे यूजर्स का निजी डाटा चुराया जा सकता है। इस फेक पोस्ट के मुताबिक, पीएम मोदी हर यूजर को 500 रुपये का फ्री रिचार्ज दे रहे हैं।
क्या हसच्चाई?
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री  इस तरह का कोई रिचार्ज फ्री नहीं दे रहे हैं और न ही किसी फेक कंपनी का प्रमोशन कर रहे हैं, जिससे रिचार्ज दिया जा रहा है। इस पोस्ट में सिर्फ रिचार्ज के लिए ही नहीं, बल्कि बैंक में पैसे जमा करने की लिमिट को बढ़ाने के लिए भी ऑफर दिए जा रहे हैं। जिसमें यूजर की बैंकिगं और निजी जानकारी ली जा रही है। आपको बता दें कि ये पोस्ट भी सरकार की तरफ से नहीं दिया जा रहा है। यह सिर्फ एक स्कैम है।
कैसे बचें?
अगर किसी यूजर को ऐसे मैसेज आते हैं, तो उन्हें इन मैसेज को तुरंत डिलीट कर देना चाहिए। जिससे गलती से भी इस मैसेज के लिंक पर क्लिक न हो। साथ ही इस तरह के किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें।
भारत में बढ़ा साइबर क्राइम:
पिछले कुछ सालों की बात करें तो भारत में
साइबर क्राइम काफी बढ़ा है। हैकर्स ऐसे मैसेज बनाकर फॉरवर्ड कर रहे हैं, जिनके जरिए यूजर की निजी जानकारी को हैक किया जा सकता है। जनवरी 2013 से मई 2016 तक 56 फीसदी मामले वो हैं, जिनमें फेक वेबसाइट बनाकर यूजर को झांसा दिया जाता है। अगर दुनियाभर में साइबर क्राइम की बात की जाए तो भारत 11वें स्थान पर आता है।