Thursday, October 19, 2017

4 दोस्तों ने मिलकर बनाया एक ख़ास एप जिसे फेसबुक ने 650 करोड़ में खरीद लिया

News Desks : चार दोस्तों ने मिलकर एक खास एप तैयार किया। ये एप लोगों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाता है। ये चारों युवक अमेरिका के रहने वाले हैं। ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले इस एप का नाम टीबीएच टू बी ऑनेस्ट है। ये एप सभी को ईमानदारी का पाठ पढ़ा रहा है। खास बात ये हैं कि इस एप को बनाए हुए अभी 9 हफ्ते हुए हैं और इसे फेसबुक ने 650 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

इस एप के रोजाना 25 लाख एक्टिव यूजर्स हैं। एप को 9 हफ्ते में 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है। इस एप के ज्यादा यूजर्स हाईस्कूल के स्टूडेंट्स हैं। इस स्टार्टअप के चारों संस्थापक अब फेसबुक के इम्पलाई हो गए हैं। स्टार्टअप न्यूज साइट टैक क्रंच के अनुसार, ये डील 650 करोड़ रुपये में हुई है। इस स्टार्टअप के चारों संस्थापक अब फेसबुक के ऑफिस में बैठकर अपने काम को कर सकेंगे। चारों दोस्त निकिता बियर, एरिक हैजार्ड, कायले जारागोजा और निकोलस डयूस्डोडोन ने अपनी अपनी क्रिएटीविटी का प्रयोग इस ऐप में किया है।

एप की संस्थापक निकिता बियर का कहना है कि फेसबुक से जुड़कर बहुत खुशी हो रही है। अब हमारी बात बहुत लोगों तक पंहुच पाएगी। इस एप को बनाने के पीछे बहुत रोचक कहानी है। इस एप को बनाने वाले सभी दोस्त 2010 से साथ हैं, जिन्होंने इससे पहले मिडनाइट लैब्स कंपनी बनाई थी। इस कंपनी का काम फाइनेंस और कॉलेज चैट जैसे एप का था। कंपनी 2013 से घाटे में आने लगी। 2017 आते-आते कंपनी सबसे बुरे दौर में पंहुच गई।

अगस्त में उनके पास इतना पैसा नहीं था कि आगे काम किया जा सके, तब चारों दोस्तों ने अपनी नई सूझबूझ से एक सकारात्मक एप बनाने की सोची। उसी सोच की नई उपज थी- टीबीएच टू बी ऑनेस्ट। इस तरह दोस्तों ने एक नए सफर की शुरुआत की। सबसे पहले टीबीएच का प्रस्तुति अमेरिका के जॉजिया के एक स्कूल में हुई। उस समय 40 प्रतिशत बच्चों ने इस एप को डाउनलोड किया था। इस तरह ये सफर चल निकला। एक के बाद एक कर उसके बाद तीन स्कूलों में इस एप की प्रस्तुति हुई।

फिर हर स्कूल में इसकी धूम मचने लगी। यही वजह है कि फेसबुक ने इसे हाथों हाथ खरीद लिया है। इस एप की सबसे खास बात ये है कि इसे डाउनलोड करते ही फ्रेंड लिस्ट बनती है। इसमें तरह तरह के सवाल होते हैं जैसे आपको मुश्किलों में भी कौन हंसा सकता है? यूजर के सामने जवाब के 4 दोस्तों के विकल्प होते हैं। जैसे ही वह इन चार दोस्तों में से किसी एक को चुनता है उसके पास यह संदेश चला जाता है। इस संदेश में उसे यह पता नहीं चलता कि किसने उसके लिए ऐसा भेजा है। इस एप्स को इसलिए भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि आप अपना नाम बताये बगैर अपने दोस्त की खूबी उसे बता सकते हैं।

No comments: